बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान रौड़ा सेक्टर में एक कार सवार से 43.17 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार सदर थाना की पुलिस टीम शहर में गश्त कर रही थी। रौड़ा सेक्टर में एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार सवार पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक और कार की जांच की। पुलिस को कार के डैश बोर्ड में 43.17 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई में लाई जा रही है।
एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी की पहचान शुभम कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी मेन मार्केट बिलासपुर के रूप में हुई है।