फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ नवमीं पर दस हजार श्रद्धालुओं ने श्री नयनादेवी में टेका माथा

विज्ञापन
गुप्त नवरात्रों की माघ नवमीं पर श्री नयनादेवी जी में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में गुप्त नवरात्रों की माघ नवमीं पर 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता प्रबंध किए। जगह-जगह पर होमगार्ड के जवान तैनात रहे। इसके अलावा मंदिर परिसर की सुरक्षा का जिम्मा पूर्व सैनिकों ने संभाल रखा था। भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय पुजारी अमित शर्मा ने बताया कि माघ नवमीं का दिन मां का सर्वप्रिय दिन है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर न्यास के अधीक्षक तुलसीराम ने बताया कि मंदिर में पुख्ता प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं को लाइनों में मंदिर के अंदर भेजा गया। श्रद्धालुओं की हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया।
कोरोना काल में मंदिर करीब आठ माह तक बंद रहे। इसके कारण स्थानीय दुकानदारों की रोजी-रोटी पर बन आई थी। अब श्रद्धालुओं के आने से कारोबार में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें