फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

966 ग्राम चरस और 11.4 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पुलिस टीम ने 966 ग्राम चरस और 11.4 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पहले मामले में पुलिस की टीम कल्लर के समीप नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बिलासपुर की तरफ से आ रही कार को जांच के लिए रोका गया। चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो कार की डिक्की में बोरी के नीचे से 22 पैकेट बरामद हुए। जब इनको खोलकर देखा तो 966 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान दिनेश कुमार गांव सोमगाड जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में पुलिस की एक टीम रात्रि गश्त पर नौणी चौक के पास मौजूद थी। स्वारघाट से बिलासपुर की ओर आ रही बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में बैठे एक युवक से 11.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान अनिल कुमार गांव जलाह जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों की पुष्टि एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें