फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चरस के आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर के रहने वाले हैं चारों आरोपी युवक
विज्ञापन

घुमारवीं थाना में मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। फोरलेन पर चरस के साथ पकड़े गए चार आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। चारों आरोपी भुंतर, कुल्लू के निवासी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुमारवीं थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात फोरलेन पर पनोह के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मंडी से भगेड़ की तरफ आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में चार लोग सवार थे। तलाशी लेने पर टंकी के ढक्कन के पास 255.7 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार निवासी पौहल डाकघर जरी, नरेंद्र कुमार निवासी गांव चौकी डाकघर जरी, तुफान मगर निवासी गांव बाल्धी डाकघर जरी, अजू ठाकुर निवासी गांव चौकी डाकघर जरी तहसील भुंतर जिला के रूप में हुई है। आरोपियों को शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं स्वाति भरवाल की अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को 9 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है कि वे कहां से नशे की खेप लाए थे और कहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें