फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चंद्रप्रकाश मिस्टर, प्रियांशु ने जीता मिस फेयरवेल का खिताब

विज्ञापन
शिवा कॉलेज घुमारवीं में आयोजित फेयरवेल में खिताब जीतने वाले प्रशिक्षु। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं में प्रशिक्षु विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुमारवीं में वरिष्ठ प्रशिक्षु विद्यार्थियों के सम्मान में कनिष्ठ प्रशिक्षुओं ने भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय की कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा, कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा, उप प्राचार्य इंदु वशिष्ठ, शिक्षकगण और प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कनिष्ठ विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में आयोजित रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने सभी का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिताओं के आधार पर चंद्रप्रकाश को मिस्टर फेयरवेल, प्रियांशु को मिस फेयरवेल, नीतीश को मिस्टर पर्सनालिटी और शालिनी को मिस पर्सनालिटी चुना गया। विजेताओं को निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. संगीता, प्रो. सुधा निधि और प्रो. अतुल चंदेल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा ने वरिष्ठ प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्राप्त ज्ञान, अनुशासन और संस्कार उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट शिक्षक बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह का समापन स्मृति-चिह्न वितरण, भावुक विदाई और राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा, आपसी स्नेह और साथ बिताए पलों की यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें