फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन को केंद्र की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नंबर के लिए लीड प्रस्तावित
विज्ञापन


34.95 करोड़ रुपये की लागत से होगा सड़क का निर्माण
31 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी अत्याधुनिक, हमीरपुर को भी मिलेगा लाभ
सड़क के उन्नयन से परिवहन और व्यापार को मिलेगा नया आयाम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्र सरकार ने सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क (एमडीआर-116) के उन्नयन को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 34 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क लगभग 31 किलोमीटर लंबी होगी और इसे आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (उत्तर-1), नई दिल्ली की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार को इस स्वीकृति की जानकारी दी गई है। यह मंजूरी मंत्रालय के परिवहन भवन से जारी की गई है। मंत्रालय ने साफ किया है कि राज्य सरकार की संबंधित कार्यकारी एजेंसी को इस परियोजना की तकनीकी स्वीकृति और वित्तीय अनुमति चार माह के भीतर पूरी करनी होगी। यदि यह प्रक्रिया निर्धारित अवधि में पूरी नहीं की जाती है तो यह परियोजना स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, राज्य सरकार चाहे तो आवश्यक कारणों का उल्लेख करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति की अवधि बढ़ाने की अनुमति प्राप्त कर सकती है। परियोजना को सीआरएफ एक्ट 2000 के अंतर्गत मंजूर किया गया है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस परियोजना की लागत हिमाचल प्रदेश सरकार के आवंटन से वहन की जाएगी। साथ ही, परियोजना के दायरे या स्वरूप में कोई भी परिवर्तन बिना पूर्व स्वीकृति के नहीं किया जा सकेगा। यह सड़क बिलासपुर ही नहीं हमीरपुर के लोगों को भी लाभान्वित करेगी।
इनसेट
घुमारवीं, बरठीं, शाहतलाई के लोगों को सीधा लाभ
घुमारवीं से शाहतलाई तक की यह सड़क जिले की प्रमुख संपर्क सड़कों में से एक है। यह मार्ग घुमारवीं, बरठीं, बटवाड़ा, जोघों, तलाई और शाहतलाई जैसे क्षेत्रों को जोड़ता है। वहीं यह सड़क हमीरपुर को भी जोड़ती है। बरसात के मौसम में इस सड़क की हालत खराब हो जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इसके उन्नयन के बाद न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि स्थानीय जनता को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इनसेट
व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगा लाभ
सड़क उन्नयन से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों, शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवाजाही में आसानी होगी। शाहतलाई और घुमारवीं के बीच यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से यात्रा का समय भी घटेगा।
विज्ञापन

कोट
जिले में अधोसंरचना विकास को नई गति
जिले में सड़क संपर्क सुधारने के लिए यह परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। सड़क बनने के बाद घुमारवीं-शाहतलाई मार्ग से हमीरपुर, ऊना और सुंदरनगर की ओर यातायात कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इस मार्ग का उन्नयन पूरा होने के बाद यह सड़क उन्नत श्रेणी की हो जाएगी, जिससे राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें