फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने भी टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर स्थित प्राचीन गुरुद्वारा में सोमवार को सिक्खों के गुरु नानक देव जी का 554 वां प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा के केयर टेकर, समाजसेवी, पूर्व पार्षद रच्छपाल सिंह की अगुवाई में सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह प्रभातफेरी नगर की परिक्रमा करते हुए गुरुद्वारा कलगीधर पहुंची। जहां पर विधिवत रूप से मात्था टेका और अमन चैन को लेकर अरदास की गई। वहीं, प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने भी गुरु पर्व पर गुरुद्वारा में पहुंचकर माथा टेका और शबद कीर्तन सुना। गुरुद्वारा प्रबंधन ने सरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पावन गुरु ग्रंथ के सम्मुख पाठ और विश्व शांति के लिए अरदास की गई। वहीं आयोजक रच्छपाल सिंह की ओर से चाय, मिठाई, समोसा और खिचड़ी का विशेष लंगर लगाया गया। रच्छपाल सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने सभी धर्मों का सम्मान कर सदमार्ग पर चलना सिखाया। इस कार्यक्रम में ग्रंथी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब नारायण सिंह, सेवादार राकेश सिंह, वार्ड नंबर-10 से पार्षद मनोज पिल्लई, सुरेंद्रा कौर, नरेश, मनिंदर कौर, रजनीश कौर सतविंद्र कौर जमना देवी, नीलम चंदेल, अश्वनी कुमार, मीना देवी, मंजू, निरवैर सिंह इक्कू, हरजीत सिंह, चेत राम, कुलविंदर सिंह, जगजीत सिंह, पलविंद्र सिंह, पुनीत कौंडल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें