फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में पुलिस ने पकड़ा मवेशियों से भरा कैंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। पुलिस ने बुधवार देर रात को लगाए नाके के दौरान एक कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरी 28 मवेशियों को स्वारघाट बैरियर पर पकड़ा है। पुलिस ने कैंटर चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगमी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंटर चालक इन मवेशियों को हमीरपुर से सहारनपुर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। बुधवार देर रात स्वाघाट पुलिस ने रूटीन चेकिंग के लिए स्वारघाट में नाका लगा रखा था। चेकिंग के दौरान बिलासपुर की तरफ से एक कैंटर गाड़ी आई। जिसे तिरपाल से पूरी तरह से ढका हुआ था। जब इसे रोका गया तो पुलिस को इस कैंटर में से कुछ आवाज सुनाई दी। पुलिस ने कैंटर चालक को तिरपाल खोलने को कहा। चालक ने जैसे ही तिरपाल खोला तो कैंटर के भीतर मवेशियों को भरा हुआ पाया गया।
डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने बताया कि इस कैंटर में 10 बड़ी और18 छोटी कुल 28 मवेशियों को स्वारघाट पुलिस ने कैंटर से बाहर निकाला। इनमें से कई मवेशियों की दशा काफी खराब हो गई थी। पुलिस ने कैंटर चालक साकिब मुहद निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें