फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 2 किलो 88 ग्राम अफीम और 1 लाख 39 हजार नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान ब्रह्मपुखर के नजदीक निहारखन वासला में टेंपरेरी नंबर कार से 2 किलो 88 ग्राम अफीम और 1 लाख 39 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ब्रह्मपुखर के पास निहारखन वासला के पास गश्त कर रही थी। गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक टेपरेरी नंबर कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो लोग सवार थे जो पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने तलाशी ली तो कार से 2 किलो 88 ग्राम अफीम और 1 लाख 39 हजार की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान रवि गिरी और राजू गांव नारकंडा तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें