-फरवरी में चोरी हुई थी रॉक ब्रेकर मशीन
- पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/झंडूता। पुलिस थाना झंडूता में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए।
शिकायत में संजीव कुमार निवासी धौण कोठी तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि इसकी रॉक ब्रेकर मशीन 16 फरवरी 2024 को गेहड़वीं के बेरी गांव से चोरी हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत झंडूता थाने में दर्ज कराई। बार-बार उसने थाना के चक्कर लगाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की जांच करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। उसे आश्वासन दिया गया कि पुलिस मामले की जांच करेगी और मशीन का पता लगाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आग्रह किया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। इसके बाद उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट ने पुलिस थाना झंडूता को मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं।