भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने एक्सपासरी कीटनाशक और बीजों को खुले में फेंकने पर निजी प्लांट हेल्थ सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं एसडीएम घुमारवीं ने मौके पर पहुंच कर फेंके गई कीटनाशक दवाइयों व बीजों का सही तरीके से निष्पादन करवाया।
ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वां के प्रधान पंकज चंदेल ने शिकायत में बताया था कि सड़क किनारे खुले में कीटनाशक और बीज फेंके हुए हैं। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।