फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लावारिस पशुओं को बचाते समय खाई में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- घुमारवीं के कसारू में हुआ हादसा
विज्ञापन

-एक बच्चे और महिला को आईं मामूली चोटें

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र के कसारु के पास लावारिस पशुओं को बचाते समय एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक बच्चे और महिला को चोट आई है। गाड़ी में दो बच्चों सहित कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लौहट दलोटा गांव के नरेश कुमार, पूजा देवी, अंजू देवी, हर्षित और अर्नव कार में सवार होकर बरठीं की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह कसारु कस्बे के समीप पहुंचे अचानक सड़क पर लावारिस पशु आ गए। पशुओं को बचाने के चलते कार चालक नरेश कुमार ने ब्रेक लगाए लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक एकत्रित हो गए। सभी घायलों को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में पूजा कुमारी व हर्षित को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। बाकी सभी लोग सुरक्षित थे। उधर पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने बताया कि गाड़ी में सवार एक बच्चे व महिला को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें