- डंगार में हुआ हादसा, बाल-बाल बचे पति-पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के डंगार चौक के नजदीक लावारिस सांड को बचातने पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कार में सवार दंपती बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने कार से दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला।
बलोटा गांव के विद्यासागर ने बताया कि पत्नी के साथ घुमारवीं में दवा लेने के लिए जा रहा था। कार को लेकर डंगार चौक के समीप पहुचा तो तभी सामने सड़क पर लावारिस सांड आ गया। सांड को बचाने के चक्कर में कार अंनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। विधासागर के मुताबिक वह दोनों सुरक्षित हैं। गौर हो कि सड़कों पर लावारिस घूम रहे पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। यही नहीं लावारिस पशुओं के हमले से कई राहगीर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। घुमारवीं शहर की बात की जाए तो लावारिस पशुओं के कारण सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं से निजात दिलाई जाए, ताकि राहगीर और वाहन चालक सुरक्षित रह सकें।