फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रछोह पुल के पास खाई में गिरी कार, पांच सैलानी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब आठ किलोमीटर दूर रछोह पुल के समीप शनिवार देर रात बिलासपुर की तरफ जा रही एक पर्यटक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच सैलानी घायल हुए है जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। लेकिन परिजन उन्हें दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना स्वारघाट की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां से कार नजर नहीं आ रही थी। कार तक पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं था। पुलिस ने रस्से डालकर घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। घायलों की पहचान सपिल ठाकुर पुत्र बलदेव सिंह ठाकुर सिकंदरा रोड पंजाब इस्टेट मंडी हाउस नई दिल्ली, अमित ठाकुर पुत्र करतार सिंह गोपाल नगर नजबगढ़, वीरेंद्र कुमार पुत्र सत्य मोहन प्रेम नगर नजबगढ़, विनोद कुमार पुत्र राम कुमार मेन गोपाल नगर नई दिल्ली और सुभाष सैनी पुत्र इंद्राज सैनी नजबगढ़ नई दिल्ली के रूप में हुई है। दिल्ली के सैलानी मनाली घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें