फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी पुल के पास सड़क से नीचे गिरी गाड़ी, दो सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीखे मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण, हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सुन्हाणी में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुन्हाणी पुल के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी भगेड़ से बरठीं की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुन्हाणी पुल के पास तीखे मोड़ पर पहुंचते ही चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सवारों का हाल जाना। दोनों सवारों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें