फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैप्टन रामलाल बने सैनिक लीग बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्हाणी में चुनाव प्रक्रिया पूरी, 150 से अधिक पूर्व सैनिक और वीर नारियां रहीं मौजूद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल की सुन्हाणी पंचायत में हिमाचल सैनिक लीग की बिलासपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। निजी होटल में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में 150 से अधिक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
कैप्टन रामलाल को हिमाचल सैनिक लीग बिलासपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। नायब सूबेदार राजकुमार पटियाल को उपाध्यक्ष, सब लेफ्टिनेंट अवतार सिंह चंदेल को सचिव और नायब सूबेदार संतोष कुमार को जूनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। चुनाव प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सैनिक लीग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा की अध्यक्षता में हुई। प्रेजेंटिंग ऑफिसर कर्नल आरपी गुलरिया, इलेक्शन ऑफिसर कैप्टन रमेश टापोवाल और कैप्टन जमवाल की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कैप्टन रामलाल समेत ने कहा कि सैनिक लीग की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उनके हितों से जुड़े मामलों को संबंधित स्तर पर उठाने और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सैनिक लीग बिलासपुर के जनरल सेक्रेटरी सूबेदार मेजर प्रेम सिंह, कैप्टन रामानंद, सूबेदार मेजर नानक चंद, सूबेदार मेजर संतोष भारद्वाज, सूबेदार मेजर विपिन, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल, सूबेदार हंसराज, कैप्टन सुखलाल, नायब सूबेदार बेली राम, सूबेदार वीर सिंह, सूबेदार करतार सिंह, सूबेदार सोहन सिंह मनहास, सूबेदार प्रकाश चंद चंदेल, सूबेदार होशियार सिंह, नायब सूबेदार मेहर सिंह समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। कैप्टन रूप लाल वीर चक्र सहित कई पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वीर नारी कौशल्या देवी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें