-अन्य वार्ड के सदस्यों के लिए पहली फरवरी को होंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बड़गांव ग्राम सेवा कृषि सहकारी सभा की प्रबंधक कमेटी के चुनाव का बिगुल बज गया है। वार्डों के विभाजन, मतदाता सूचियों जैसे सभी कार्य पूरे करने के बाद सभा के चुनाव पहली फरवरी को होंगे। चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। उसके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा नई प्रबंधक कमेटी का गठन किया जाएगा।
बड़गांव ग्राम सेवा सहकारी सभा की प्रशासक कार्तिका ठाकुर की अध्यक्षता में नाम वापसी बैठक आयोजित हुई। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग दो हजार सदस्यों वाली सहकारी सभा में 11 वार्डों के लिए नामांकन भरे गए थे। इनमें से वार्ड नंबर दो व वार्ड नंबर सात निर्विरोध चुने गए। नौ नंबर वार्ड के लिए 18 सदस्य अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वार्ड नंबर एक से सुनीत सिंह व सोमनाथ मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर दो से कैप्टन ओमप्रकाश निर्विरोध चुने गए हैं। वार्ड नंबर तीन से सुभाष चंद व जगदीप चंदेल। वार्ड नंबर चार से विनोद कुमार व शिव राम और वार्ड नंबर पांच से ओमप्रकाश व सोहनलाल। वार्ड नंबर छह से देशराज व ईश्वर ठाकुर, वार्ड नंबर सात से रमेश चंद निर्विरोध चुने, वार्ड नंबर आठ से मनोज लक्खा व नरेश सहोड़, वार्ड नंबर नौ से राजेंद्र सिंह व रविंदर सिंह, वार्ड नंबर 10 से दिनेश कुमार व सुभाष चंद, वार्ड नंबर 11 से अनूप सिंह व सतीश कुमार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कार्तिक ठाकुर ने बताया कि सभी प्रत्याशी 31 जनवरी को शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। पहली फरवरी को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में प्रत्याशियों व मतदाताओं को कहा है कि जो भी प्रत्याशी या मतदाता शराब पीकर चुनाव स्थल पर आएगा और माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा उनको तुरंत प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।