फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस हुई हाइटेक, बॉडी वॉर्न कैमरे में आएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर पुलिस अब और ज्यादा हाइटेक हो गई है। पुलिस अपने सभी थानों व चौकियों में तैनात टीटीआर कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे देगी। ऐसे में अब ड्यूटी टाइम पुलिस से उलझना लोगों को जेल की हवा खिला सकता है। आज कल आधुनिकता के जमाने में पुलिस कर्मचारी जब किसी का चालान काटते थे तो लोग अपने फोन के माध्यम से लाइव चलाकर या वीडियो बनाकर पुलिस वालों को ही दोषी ठहराते थे। जिससे पुलिसकर्मियों के पास किसी तरह का सुबूत भी नहीं हो पाता था। पुलिस कर्मियों को अब ड्यूटी के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे दिए जाएंगे। जिला मुख्यालय से कई थानों में कैमरे पहुंच गए हैं। जिला पुलिस मुख्यालय से हर थाने को दो-दो कैमरे दिए जा रहे हैं। जिला बिलासपुर में कुल नौ थाने व पांच चौकियां हैं। जिनमें कोट, स्वारघाट, बिलासपुर सदर, महिला थाना, बरमाणा, घुमारवीं, भराड़ी, शाहतलाई व झंडूता थाना हैं। चौकियों में नम्होल, ग्वालथाई, नैना देवी, सिटी चौकी व साईं खारसी शामिल हैं। इन सभी थानों व चौकियों में कैमरे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन कैमरों से मनमानी करने वाले लोगों पर भी शिकंजा सकेगा। वहीं अगर किसी पुलिस कर्मी की कोई भी शिकायत करता है तो पुलिस कर्मी के पास भी अपने बचाव के लिए साक्ष्य मौजूद रहेंगे। एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस कर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें