फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण संघ 15 से 31 अक्तूबर तक लगाएगा समस्या निवारण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण के सेवानिवृत्त सेना मैडल लै. कर्नल पीएस अत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिक विधवाओं तथा उनके आश्रितों की समस्याएं हल करने के लिए निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविरों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिक समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। लै. अत्री ने बताया कि 15 अक्तूबर को 11 बजे झंडूता के ठाकुरद्वारा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 18 अक्तूबर को 11 बजे बरठीं के लोक निर्माण के विश्राम गृह में, दोपहर बाद 2 बजे कपाहड़ा के पंचायत घर में, 22 अक्तूबर को 11 बजे तलाई लोक निर्माण विश्राम गृह में, 25 अक्तूबर को 11 बजे पंचायत घर बस्सी में, 2 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह स्वारघाट और 31 अक्तूबर को 11 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह भराड़ी तथा दोपहर बाद 2 बजे पंचायत घर बद्धाघाट में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि शिविरों में उपस्थित होकर केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिक समुदाय के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें