फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कैडेट्स ने रैली निकाल कर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिया संदेश

Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स शहीद स्मारक के साथ लगते पार्क में सफाई करने के बाद। स्रोत: कॉल
विज्ञापन
ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने शहीद स्मारक के साथ लगते पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने पार्क में स्थापित मूर्तियों की सफाई की।
विज्ञापन


साथ ही स्वच्छता और जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने व शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने का संदेश दिया। इस रैली का मार्गदर्शन सीनियर अंडर ऑफिसर चंदन कौंडल, ऑफिसर सक्षम और कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट मनीषा देवी ने किया। जबकि सार्जेंट शुभम ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखा। यह पूरा कार्यक्रम एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जयचंद की देखरेख में संपन्न हुआ। इसी दौरान 2 एचपी बटालियन एनसीसी मंडी से आए सूबेदार मेजर श्याम लाल और हवलदार चमन लाल ने महाविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर हवलदार चमन लाल ने कैडेट्स को ड्रिल और एफसीबीसी (फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट) का प्रशिक्षण दिया। जबकि सूबेदार मेजर श्याम लाल ने कैडेट्स को अपने सीनियर का सहयोग करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया और इस उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कैडेट्स को आगे भी इसी उत्साह से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें