. आज से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 4 पंचायतों में एक-एक वार्ड सदस्य के पदों पर उप चुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए 18, 19 और 20 अक्तूबर को नामांकन होंगे। 21 अक्तूबर को नामांकन छंटनी होगी। 25 अक्तूबर को दोपहर 3ः00 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे। 5 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम को पंचायत कार्यालय में मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने पंचायती राज विभाग के उप चुनावों की अधिसूचना जारी की है। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बरमाणा के वार्ड नंबर 1 (भटेर उपरली), उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डूडियां के वार्ड नबर 1 (टिहरी खास), ग्राम पंचायत डाहड के वार्ड नंबर 3 ( डाहड 1) और ग्राम पंचायत कोसरियां के वार्ड नंबर 3 (कोसरियां 3) के सदस्यों के लिए उपचुनाव होंगे।