स्पोर्ट्स टूरिज्म फेस्टिवल एवं वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर में मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल के पास राज्य स्तरीय गोबिंद सागर वाटर स्पोर्ट्स टूरिज्म फेस्टिवल एवं वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने डॉ. राजीव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील को एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा। खेलकूद हमें आत्मविश्वास बनाने, हमारे व्यक्तित्व का विकास करने और मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है। मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल गोबिंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं। इस मौके पर उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के साथ स्पीड बोट और पैडल बोट में गोबिंद सागर झील की सैर की।