फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से न टकराती तो नाले में जा गिरती बस, बाल-बाल बचीं सवारियां

विज्ञापन
झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के गांव नध्यार में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नघ्यार में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पेड़ से न टकराती तो नाले में जा गिरती। गनीमत रही कि बस में सवार सवारियां बाल-बाल बच गईं। नघ्यार से घुमारवीं जा रही निगम की बस में तकनीकी खराबी आ गई और अनियंत्रित होकर बस सड़क से बाहर निकलकर पेट से अटक गई। इससे सड़क पर यातायात तीन घंटे बाधित रहा। जेसीबी की मदद से बस को निकाला गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नघ्यार में वीरवार सुबह करीब 7:15 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में तकनीकी खराबी आ गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और एक पेड़ से अटक गई। अगर बस पेड़ से न अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। नघ्यार से बस अभी करीब दो सौ मीटर ही दूर पर ही गई थी कि अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बच्छरेटू-बड़सर सड़क करीब तीन घंटे बाधित रहा। बस को जेसीबी मशीन से निकाला गया। इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ।
हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को मौके से हटा दिया गया है। बस सवार सभी पांच सवारियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

इनसेट
बिलासपुर डिपो के बेड़े में 60 फीसदी बसें खटारा
आम लोगों के परिवहन का एकमात्र साधन हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें हैं, लेकिन आए दिन बीच रास्तें में ही हांफने लगी हैं। निगम ग्रामीण रूटों पर पुरानी और खटारा बसों को भेज रहा है। एचआरटीसी बिलासपुर के बेड़े में शामिल 60 फीसदी बसें खटारा हैं। तकनीकी खराबी आने से ये बसें रास्ते में ही खड़ी हो रही हैं। वीरवार को नघ्यार के पास निगम की बस का स्टीयरिंग लॉक हो गया। इस कारण बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले भी शीशे की जगह प्लास्टिक की शीट लगाकर रूट पर बस को भेजने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें