फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उद्घाटन के छह माह बाद भी बागछाल पुल से शुरू नहीं हुई बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोटधार के लोगों को मुख्यालय पहुंचने के लिए लेनी पड़ रही टैक्सी
विज्ञापन


- प्रशासन ने पुल को जाेड़ने वाली सड़क को अभी तक नहीं किया पास

- पुल को बनने में लगे हैं 19 साल, अब बस के लिए करना पड़ रहा इंतजार





संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के कोटधार क्षेत्र के पिछड़ा होने का दाग मिटाने वाले बागछाल पुल से अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हुई है। पुल का उद्घाटन करीब छह माह पहले मुख्यमंत्री ने किया था। सिंगल स्पैन वाला एशिया में यह सबसे लंबा पुल है। पुल झंडूता विधानसभा को श्री नयनादेवी जी विधानसभा से जोड़ता है, जबकि कोटधार क्षेत्र की मुख्यालय से दूरी को भी कम करता है।

कोटधार क्षेत्र को लोगों को पुल के निर्माण से पहले मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 80 किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। पुल बनने के बाद यह दूरी आधी से भी कम रह गई है, लेकिन बस नहीं चलने से क्षेत्र के लोगों काे निजी वाहन या टैक्सी करके मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों से आना-जाना करना पड़ रहा है। पुल को जाेड़ने वाली सड़क को अभी प्रशासन ने पास नहीं किया, जिस कारण इस पर सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि पहले इस पुल के निर्माण में 19 साल लग गए और अब बस का चलने का इंतजार करना पड़ रहा है। बस सुविधा नहीं होने अभी भी पुल का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। पुल से अन्य सभी छोटे-बड़े वाहन आ जा रहे हैं। अभी भी लोग वाहन किराये पर लेकर जिला मुख्यालय, एम्स अस्पताल सहित किरतपुर की ओर जाने को विवश हैं। इससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार पुल को जोड़ने वाली सड़क को अभी लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की ओर से पास नहीं किया गया है। इस कारण बस रूट शुरू नहीं हो पाया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने साल 2005 में इस पुल की नींव रखी थी। इसके बाद पुल के निर्माण में कई उतार-चढ़ाव आए। इस साल 19 साल बाद पुल बनकर तैयार हुआ। 16 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बागछाल पुल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता केके चौहान ने बताया कि प्रशासन से पुल को जोड़ने वाली सड़क को पास करने के लिए पत्र लिखा गया है।
वहीं, एसडीएम झंडूता योग राज धीमान ने बताया कि सड़क को पास करने के लिए संबंधी विभागों की सड़क सुरक्षा समिति से अनुमति लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग को संबंधित कार्यालयों में भी सड़क को पास करने संबंधी पत्र देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें