फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाटू श्याम मंदिर में सेंधमारी, दानपात्र से उड़ाए 40 हजार

विज्ञापन
घुमारवीं के खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद मंदिर समिति सदस्यों से बातचीत करती पुल
विज्ञापन
सीर खड्ड पुल के पास मंदिर में सीसीटीवी का मेमोरी कार्ड भी ले उड़े चोर
विज्ञापन

नकदी निकालने के बाद चोरों ने दानपात्र में छोड़ा 50 रुपये का नोट
बुधवार सुबह मंदिर पहुंचने के बाद पुजारी को लगा घटना का पता, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत सीर खड्ड पुल के पास स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार रात शातिरों ने सेंधमारी कर दी। चोर मंदिर में रखे दानपात्र से करीब 40 हजार रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने वारदात से पहले मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कार्ड भी निकाल लिया।
मंदिर के पुजारी नरेंद्र पाल ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार शाम करीब 8 बजे मंदिर में ताला लगाकर वह घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल महाजन और कोषाध्यक्ष आशीष सोनी मौके पर पहुंचे। जब दानपात्र को चेक किया गया तो उसका ताला टूटा हुआ था और वह मिट्टी से सना हुआ था। दानपात्र खोलने पर पाया गया कि उसमें रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। कमेटी सदस्यों ने बताया कि 28 मई को मंदिर में एक भव्य जगराता हुआ था। तब से लेकर अब तक दान पात्र नहीं खोला गया था। करीब दो महीने की चढ़ाई गई राशि वहीं रखी थी। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं से टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने पहले मंदिर का ताला तोड़ा और फिर दानपात्र को मंदिर के पीछे ले जाकर उसका ताला तोड़ा। नकदी निकालने के बाद चोरों ने उसमें एक 50 रुपये का नोट छोड़ दिया और दानपात्र को दोबारा मंदिर के भीतर रख दिया, ताकि किसी को संदेह न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने चोरी से पहले मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का मेमोरी कार्ड निकाल लिया। जहां कैमरा लगा था, वहां तक पहुंचने के लिए सीढ़ी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में माना जा रहा है कि चोरी की इस वारदात को एक से अधिक लोगों ने पूरी साजिश के तहत अंजाम दिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर कमेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रही है। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें