फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घर बनाना हुआ और महंगा, लगातार बढ़ रहे निर्माण सामग्री के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले एक साल में सीमेंट हुआ 30 रुपये महंगा
विज्ञापन

- सरिया 6600 क्विंटल, तो ईंट का ट्रक 50 हजार से अधिक में मिल रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भवन निर्माण सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों ने अपना घर बनाने के लिए अनुमानित बजट निर्धारित कर रखा है। अब उस लागत में निर्माण कराना संभव नहीं रहा।
विज्ञापन

एक साल में सीमेंट के दामों में 30 रुपये प्रति बैग का इजाफा हो चुका है। पिछले साल सितंबर में सीमेंट का बैग 420 रुपये मिलता था, जो अब 450 रुपये तक जा पहुंचा है। सीमेंट के दामो के अलावा रेत, बजरी, सरिया भी महंगा हो चुका है। गरीब तबके के व्यक्ति मकान बनाने की सोच भी नहीं पा रहा है। सरिया ने सबसे अधिक बजट बिगाड़ा है। सरिया के रेट पिछले कुछ माह में कई बार बढ़े हैं। जो सरिया पहले तक 6000 रुपये क्विंटल तक आता था, वह अब 6600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। वहीं, ईंटों की बात की जाए तो एक ईंट का दाम 9 से 10 रुपये तक हो गया है। ईंटों का एक ट्रक 50 हजार रुपये से अधिक का मिल रहा है। 350 फुट रेत की गाड़ी करीब 25 से 28 हजार रुपये में उपलब्ध हो रही है। क्रशर बजरी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। वहीं, मिस्त्री की दिहाड़ी 800 से एक हजार रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, अब सीमेंट के दामो में बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मध्यम वर्ग के लोगों का कहना है कि अब एक बार पूरे घर का निर्माण कार्य करवा पाना असंभव है। घर के निर्माण के लिए थोड़ी-थोड़ी कर निर्माण सामग्री खरीदनी पड़ती है। ऐसे में अब चार कमरों के मकान को बनाने में भी कई साल लग जाते हैं। सरिया, सीमेंट के थोक राकेश कुमार ने बताया कि निर्माण सामग्री के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे मकान बनाना काफी महंगा हो गया है। अभी इसके रेट घटने के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें