विधानसभा क्षेत्र झंडूता के अंतर्गत आने वाली कोटधार की ग्राम पंचायत जेजवीं के गांव सूह की एक महिला ने अपनी पड़ोसन व उसकी बहू पर गाली गलौच करने और मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं इस मारपीट में महिला के हाथ में फैक्चर हुआ है। महिला को कई गंभीर चोटें भी आई है। महिला की शिकायत पर तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पड़ोसन और उसकी बहु ने कमरे के अंदर आकर उसे व उसकी बहू को डंडो से मार पीट की तथा जान से खत्म करने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने दोनों सास बहू की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में मेडिकल करवाया गया। जिस में डॉक्टर की रिपोर्ट में शिकायत कर्ता महिला के हाथ में फैक्चर पाया गया है। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 452,323,325,504,506 व 34 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की तलाई पुलिस थाना में एक महिला ने अपनी पड़ोसन द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने जब महिला की मेडिकल जांच करवाई तो उसमें शिकायतकर्ता महिला के हाथ में फैक्चर होने की पुष्टि हुई है। पुलिस प्राथमिकता के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।