फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ढलयाणी में तार पर लटकीं टहनियां, जानलेवा खतरा

विज्ञापन
ढलयाणी गांव में पेड़ों के ऊपर से गुजरती बिजली की तारें। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से की तत्काल कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

खतरे से खाली नहीं बच्चे और बुजुर्ग, रोजना सड़क से चलने के लिए मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सलोंह पंचायत के ढलयाणी गांव में बिजली बोर्ड की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का अंदेशा है। गांव के मुख्य मार्ग से गुजर रहे बिजली के तार पेड़ों की टहनियों में उलझ चुके हैं। कई जगहों तार से मार्ग पूरी तरह ढक गया है। इससे करंट फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थिति पिछले कई महीने से बनी हुई है। इसके बावजूद बोर्ड की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोजाना दर्जनों लोग इस मार्ग से खेतों में जाते हैं। महिलाएं घास काटने और पशुओं के लिए चारा लाने, किसान खेतों तक पहुंचने के लिए तार के नीचे से गुजरते हैं। बरसात में करंट का खतरा और भी बढ़ जाता है। गांव के शिव मंदिर के श्रद्धालु भी इसी मार्ग से होकर पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार बिजली बोर्ड को सूचित किया, लेकिन न तो पेड़ों की टहनियां काटी गई और न ही तार को सुरक्षित ऊंचाई पर रखा गया। उन्होंने तत्काल कर्मचारी भेजकर पेड़ों की टहनियों की कटाई और तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड घुमारवीं के अधिशासी अभियंता कर्ण चंदेल ने कहा कि समस्या का निदान तुरंत किया जाएगा और बोर्ड के कर्मचारी जल्द ही पेड़ों की टहनियों की कटाई और छंटाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें