घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के साथ लगते क्षेत्र पन्याला में निजी बस और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया है। हादसा सोमवार सुबह लगभग नौ बजे घुमारवीं-जाहू सड़क पर पन्याला के पास हुआ।
बस जाहू से घुमारवीं की तरफ आ रही थी। बाइक सवार घुमारवीं से कुठेड़ा को निजी कार्य से जा रहा था। पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक की पहचान सुनील कुमार (30) पुत्र जोगिंदर पाल गांव गुरु का लाहौर डाकघर बशी तहसील श्री नयना देवी जी के रूप में हुई है। युवक को स्थानीय लोगों ने घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।