फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की मौत की खबर सुनकर टूटी मौसी के सांसों की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत डंगार क्षेत्र के एक युवक की मौत की खबर जैसे ही उसकी मौसी को मिली तो उसने भी दम तोड़ दिया। मौसी और भांजे की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक मेडिकल स्टोर से दांत दर्द की दवाई लेकर खा रहा था। बिना चिकित्सक से जांच करवाए दवाई खाना भारी पड़ गया।
विज्ञापन

डंगार क्षेत्र के 32 वर्षीय कुलदीप के दांत में पिछले कुछ दिन से दर्द था। वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर खाता रहा। लेकिन दर्द बढ़ता गया। परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। जहां से उसे बिलासपुर जाने की सलाह दी गई। बिलासपुर से डॉक्टरों ने कुलदीप को शिमला जाकर उपचार करवाने के लिए कहा। रविवार को परिजन उसे शिमला ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कुलदीप की मौत की खबर रिश्तेदारों को दी गई। कुलदीप की मौसी प्रकाशी देवी (55) जो भराड़ी के नजदीक मिहाड़ा में रहती है, उसे भी मौत की सूचना मिली। जैसे ही उसने मौत की खबर सुनी दम तोड़ दिया।
डंगार पंचायत के उपप्रधान दीप चंद ने बताया कि दांत दर्द शुरू होने के बाद कुलदीप की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। शिमला ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर उसकी मौसी प्रकाशी देवी को मिली उसने भी दम तोड़ दिया। मृतक कुलदीप गरीब परिवार से संबंध रखता था। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। बूढ़े मां-बाप, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे पीछे छोड़ गया है। बीएमओ घुमारवीं डॉ. अभिनित ने बताया कि युवक को इंफेक्शन गले तक हो गया था। गत तीन फरवरी को रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें