फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत नोग कुडानी गांव के एक युवक ने सोमवार रात को दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोग कुडानी गांव के मनीश (19) पुत्र रूप लाल ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार को बेटे ने घूमने जाने के लिए 500 रुपये की मांग की थी। लेकिन उसे सिर्फ 100 रुपये ही दिए। इसके बाद बेटे ने गुस्से में आकर अपने फोन की सिम तोड़ दी और अपने कमरे में चला गया। सुबह जब बेटे के कमरे में गई तो बेटे को फंदे से लटका हुए पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें