फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। महंगाई कम करने और नए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से राहत दिलाने की मांग की। सोमवार को स्वारघाट बाजार से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। पूर्व विधायक केके कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से लगातार महंगाई बढ़ रही है। आउटसोर्स पर भर्ती करके मजदूरों व कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। गरीब व मजदूर के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस मौके पर जिला सचिव लेखराम वर्मा, सीताराम वर्मा, कामरेड भाग सिंह चौधरी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें