फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कलरी के पास युवक पर हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पहले युवक को मिली थी धमकी, तीन पर मारपीट के आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कलरी के पास मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घायल युवक दधोल खुर्द का निवासी है और घुमारवीं में एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। युवक प्रतिदिन दोपहर बाद कलरी महाविद्यालय के समीप स्थित एक कैफे में जाता था। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व उसकी महाविद्यालय की एक छात्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। युवक के अनुसार हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन युवक का आरोप है कि पिछले माह भी एक युवक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। पीड़ित युवक के अनुसार मंगलवार दोपहर जब वह कैफे पहुंचा तो आरोपी युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां आया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उसे पकड़ लिया जबकि तीसरे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आंख, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया। पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें