फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बगेटू गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की मां बोली, पुलिस ने अब तक नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन

भराड़ी थाना में दर्ज करवाई मामले की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत हम्बोट पंचायत के बगेटू गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की मां ने आरोप लगाया है कि बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि हमले में उसके बेटे के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और छह टांके लगे हैं।
विज्ञापन

बगेटू गांव निवासी निशा कुमारी ने बताया कि उनका बेटा संचित दिहाड़ी मजदूरी करता है। बीते शनिवार को काम करने के बाद वह शाम करीब सात बजे घर का सामान लेने के लिए दुकान पर गया। दुकान के बाहर आग के पास सेंकने बैठा ही था कि एक व्यक्ति ने पीछे से डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। संचित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। बेटे को भराड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया और सिर में छह टांके लगाए गए। निशा कुमारी का आरोप है कि इस संबंध में भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन अब तक न तो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और न ही उससे पूछताछ हुई है। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह थाने के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर होंगी। उधर, पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें