बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना से हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। घंडालवीं कॉलेज से चौक तक स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया। दोपहर के सत्र में डॉ. एलआर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनएसएस अधिकारी सुदेश कुमार ने मंच संचालन किया। स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विकास ठाकुर और पूजा देवी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। प्राचार्य रीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्वयंसेवी सोनाक्षी शर्मा ने सात दिन में किए गए कार्यों का सार प्रस्तुत किया। उप प्राचार्य पवन कुमार ने अतिथियों, शिक्षकों और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार, प्रो. रवि, प्रो. सीमा, प्रो. वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, लाइब्रेरियन राज कुमार आदि उपस्थित रहे।