फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटैक युवक से पुलिस ने बरामद किया 0.62 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत जरोड़ा गांव के नजदीक पुलिस ने बीटेक पास युवक से 0.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवक से सिरिंज भी बरामद हुई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। भराड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भराड़ी थाना पुलिस टीम जरोड़ा के समीप गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में एक युवक के पास चिट्टा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की तलाशी ली तो 0.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने बताया कि खसवीं गांव के विकास शर्मा से 0.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल कुमार ने लोगों से अपील की है कि नशे के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ताकि नशे पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें