फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ मंडी का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। घुमारवीं थाना में युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना की पुलिस टीम घुमारवीं उपमंडल के कुठेज की तरफ गश्त कर रही थी। जैसे ही टीम तलाई के पास पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान नरेश कुमार (26) पुत्र अतर सिंह गांव फटोह डाकघर त्रिफालघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें