फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की टनल नंबर-3 के दोनों छोर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रोजेक्ट की तुन्नू में बन रही 550 मीटर लंबी टनल नंबर-तीन के दोनों छोर सफलतापूर्वक मिला दिए गए हैं। इस कार्य को आठ महीने में पूरा गया है। हालांकि, अभी टनल पूरी तरह तैयार नहीं हुई है। टनल का अंदर से लाइनिंग का कार्य बाकी है। कीरतपुर से नेरचौक फोरलेन पर यह दूसरी टनल है, जिसके छोर मिले हैं। इससे पहले 1.8 किलोमीटर लंबी कैंची मोड़ टनल के दोनों छोर पिछले वर्ष मिलाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार को सुरंग के दोनों छोर मिलने के बाद इंजीनियरों, कर्मचारियों और मजदूरों में खुशी का माहौल है। वीरवार को ब्रेक थ्रू समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गाबर कंस्ट्रकशन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अचूदन मुख्यातिथि और एसडीएम सदर सुभाष गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसडीएम सुभाष गौतम ने कंपनी के अधिकारियों के साथ टनल का निरीक्षण किया। इस अवसर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हवन में आहुतियां भी डाली।
प्रोजेक्ट मेनेजर ने बताया कि टनल के लाइनिंग कार्य को अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर टनल मैनेजर राजेश ठाकुर, दिवाकर सिंह परिहार, राजेश मुरगई सहित स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें