फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बूम शिवा ने कैप्टन इलेवन को हराकर जीता फाइनल

Sun, 10 May 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बल्ह बल्हवाणा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: जागर
विज्ञापन
19 रन पर ढेर हुई कैप्टन इलेवन की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत बल्ह-बल्हवाना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बूम शिवा ने अपने नाम किया। फाइनल में बूम शिवा ने कैप्टन इलेवन को 61 रन से मात दी।
टूर्नामेंट में रविवार को दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में कैप्टन इलेवन ने व्हाइट इलेवन को तीन विकेट से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बूम शिवा ने कोटधार को 29 रन से मात दी। फाइनल मुकाबले में बूम शिवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बूम शिवा ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 80 रन बनाए। इसमें अंशुल शर्मा ने 21 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैप्टन इलेवन
विज्ञापन
विज्ञापन

4.4 ओवर में 19 रन पर ऑलआउट हो गई और 61 रन से मैच हार गई। बूम शिवा की ओर से परमार और मुनीष ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस मौके पर बलबीर ठाकुर, विवेक ठाकुर, अमित कुमार और जय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजकों में रिशांत चौहान और अमन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता करप्रीत मेहता के सहयोग से आयोजित हुई। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें