फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुने बोर्ड : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कपाहड़ा पंचायत प्रधान के खिलाफ कार्रवाई को बताया निंदनीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बिजली बोर्ड से उपभोक्ताओं की आपत्तियां सुनने और उनकी शंकाओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कपाहड़ा पंचायत के प्रधान के खिलाफ बोर्ड की कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो भाजपा जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

गर्ग ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में बोर्ड के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति और उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर कोई व्यवस्था लागू करना उचित नहीं है। बोर्ड को टकराव बढ़ाने के बजाय लोगों से संवाद कर उनकी आपत्तियों का समाधान करना चाहिए। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार आर्थिक तंगी का हवाला देती है, लेकिन स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 400 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आर्थिक संकट के बीच इस योजना को लागू करने की प्राथमिकताओं और उपभोक्ताओं की चिंताओं पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। गर्ग ने चेतावनी दी कि यदि बोर्ड ने अपना रवैया नहीं बदला और लोगों की मांगों की अनदेखी जारी रखी तो भाजपा उपभोक्ताओं के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें