फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहणू मैदान धर्मशाला से भी सुंदर, यहां मैच देखना सुखद अनुभव : डॉ. राकेश

विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट मैदान में मैच देखने पहुंचे स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
एम्स के रजिस्ट्रार बोले- रणजी मुकाबले से स्थानीय युवाओं में बढ़ेगी क्रिकेट के प्रति रुचि, जिला क्रिकेट संघ के प्रयासों को सराहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में मुंबई और हिमाचल की टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबला बिलासपुर के खेल प्रेमियों के लिए खास अवसर है। एम्स बिलासपुर के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कुमार सिंह भी इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने लुहणू मैदान को धर्मशाला से भी सुंदर बताते हुए कहा कि यहां बड़े स्तर का मुकाबला होते देखना सुखद अनुभव है। बिलासपुर उनकी जन्मभूमि है, इसलिए इस मैदान से उनका विशेष जुड़ाव है।
डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुंबई और हिमाचल के खिलाड़ियों को खेलते देखकर स्थानीय बच्चों और युवाओं में क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ेगी। इससे वे खेलों में आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है, जब इतिहास बनते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मुकाबले के आयोजन में अनुराग सिंह ठाकुर और विशाल जगोता के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशाल जगोता को वह पिछले 25 वर्षों से क्रिकेट के लिए मेहनत करते देख रहे हैं। लुहणू मैदान पर मुंबई और हिमाचल के बीच मुकाबला होना खुशी की बात है। ऐसे बड़े आयोजनों से स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलती है। जब बच्चे अपने शहर के मैदान पर बड़े खिलाड़ियों को खेलते देखते हैं तो उनके मन में भी क्रिकेट में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर मुकाम हासिल करने का सपना पैदा होता है।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कुमार सिंह ने लुहणू मैदान की खूबसूरती का जिक्र करते हुए कहा कि यह मैदान उन्हें धर्मशाला से भी सुंदर लगता है। मैदान के पीछे रेलवे लाइन होने से यहां का नजारा और खास हो जाता है। क्रिकेट मैच के दौरान पीछे से रेलगाड़ी गुजरने का दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी विभागीय क्रिकेट खेल चुके हैं और खिलाड़ी के रूप में लुहणू मैदान पर उतर चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चार दिन तक चलने वाले इस मुकाबले को देखने मैदान में पहुंचें और मुंबई व हिमाचल के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने मैदान में मौजूद बच्चों से नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें