फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 1 सितंबर से होंगी खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं

Thu, 21 Aug 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के चलते विभाग ने स्पर्धा की तिथियों में किया बदलाव
विज्ञापन

पांच शिक्षा खंडों में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 1 सितंबर से होंगी। इससे पहले यह प्रतियोगिताएं 21 अगस्त से शुरू होनी थीं। विभाग ने बरसात के चलते खेलकूद स्पर्धाओं की तिथियों में यह बदलाव किया हैं।

छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर तक कराई जाएगी। खंड स्तरीय खेलों के लिए पांच जोन बनाए गए हैं। सदर खंड की छात्र वर्ग के खेल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला, घुमारवीं खंड-1 की डुमैहर, घुमारवीं खंड-2 की ऋषिकेश, झंडूता खंड की तलाई और स्वारघाट खंड की बस्सी स्कूल में होगी। छात्र वर्ग की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में 12 से 14 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 7 से 9 सितंबर तक होगी। सदर खंड की छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रानी कोटला, घुमारवीं खंड-1 की बरोटा, घुमारवीं खंड-2 की भगेड़, झंडूता खंड की घंडीर और स्वारघाट खंड की बैहल स्कूल में होगी। छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में 19से 21 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन

वहीं, छात्र और छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शतरंज, जूडो और योगा की स्पर्धा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें