फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवाओं को पार्टी में जोड़ने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया अभ्यास वर्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बिलासपुर जिला इकाई का अभ्यास वर्ग सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग के अलग-अलग सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पहले सत्र में श्री नयना जी विधायक रणधीर शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। दूसरे सत्र में संगठन के प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, तीसरे सत्र में संगठन के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक कपिल परमार और झंडूता के विधायक जेआर कटवाल और समापन सत्र में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का गौरवशाली इतिहास रहा है। पार्टी ने हमेशा राष्ट्र और समाज हित में काम किया है। भाजपा ने अपनी विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं किया। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सैकड़ों साल पुराना सपना अब जाकर साकार होने जा रहा है। पिछले 10 साल में भारत ने पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण संगठन है। इसकी वजह यह नहीं है कि युवा सबसे अधिक नारे लगाते और काम करते हैं। 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं को पार्टी से जोड़ने का बड़ा काम मुख्यतौर पर युवा मोर्चा ही करता है और यही इस संगठन की सबसे अहम विशिष्टता है। इस मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनोज चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवांश चंदेल, प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर, प्रवक्ता मुस्कान, सोशल मीडिया सह संयोजक रीना नड्डा, जिला महामंत्री रामपाल चौधरी और नवीन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें