फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चौथे दिन भी नहीं टूटा भाजपा का क्रमिक अनशन

विज्ञापन
घुमारवीं में क्रमिक अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
शिकायतों पर कार्रवाई न होने के विरोध में पांच कार्यकर्ता अनशन पर बैठे
विज्ञापन

सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कथित तौर पर कार्रवाई न होने के विरोध में घुमारवीं में शुरू किया गया क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पांच भाजपा कार्यकर्ता अनशन पर बैठे और प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया।
चौथे दिन भाजपा मंडल भराड़ी के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल भराड़ी, युवा मोर्चा भराड़ी के अरुण ठाकुर, अमित सिंह, जितेंद्र कुमार और निखिल चौहान ने क्रमिक अनशन की कमान संभाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग दोहराई।
विज्ञापन

पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग भी अनशन स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और न्याय मांगने का अधिकार है। ऐसे में शिकायतों को नजरअंदाज करने के बजाय प्रशासन को इनकी निष्पक्ष जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें