फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में तरसूह ने सलोआ, जामली ने टोबा, जकातखाना ने तंबौल स्कूल को दी मात

विज्ञापन
जकातखाना स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्या​तिथि का स्वागत करते हुए।
विज्ञापन
जकातखाना स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू, स्वारघाट खंड के 27 स्कूलों से 205 छात्रा खिलाड़ी ले रही भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना में स्वारघाट खंड की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई। इसमें 17 स्कूलों से 205 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। समारोह के मुख्यातिथि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक राजकुमार शर्मा रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने उन्हें मार्चपास्ट की सलामी दी। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों की खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी शांता कुमार ने बताया कि कबड्डी में नकराणा ने जकातखाना, जामली ने बड्डू डढोग टरवाड़ ने दबट स्कूल को मात दी। वॉलीबॉल में तरसूह ने जकातखाना को हराया। बैडमिंटन में तरसूह ने सलोआ, जामली ने टोबा, जकातखाना ने तंबौल स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार, कमल देव, स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए शिक्षक खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें