फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा आज घेरेगी एसपी कार्यालय, बिलासपुर में निकालेगी आक्रोश रैली

विज्ञापन
घुमारवीं में धरने पर बैठे भाजपा नेता। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
घुमारवीं में आठ दिन से चल रहे क्रमिक अनशन के बाद जिला मुख्यालय पहुंचेगा आंदोलन
विज्ञापन

धरना देकर एसपी को सौंपेंगे ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में पिछले कई दिनों से चल रहे भाजपा के धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के बाद अब पार्टी ने आंदोलन को जिला मुख्यालय तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। भाजपा बुधवार को बिलासपुर में एसपी कार्यालय का घेराव करेगी। इससे पहले कार्यकर्ता आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे गुरुद्वारा के समीप नगर परिषद बिलासपुर के रेस्ट हाउस में एकत्रित होंगे। यहां से आक्रोश रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचेंगे। कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के बाद एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी संबंधित मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग करेगी। प्रदर्शन में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण चंदेल समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ पुलिस प्रशासन से संबंधित मामलों में कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करने की मांग करेंगे। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पार्टी ने पहले घुमारवीं में धरना-प्रदर्शन किया और इसके बाद क्रमिक अनशन शुरू किया। कई दिन बीतने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को जिला मुख्यालय तक ले जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रही है। बुधवार को आक्रोश रैली के बाद एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। संबंधित मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उधर, घुमारवीं थाना परिसर के बाहर भाजपा का क्रमिक अनशन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को राजकुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, वेद प्रकाश और कर्ण चंदेल अनशन पर बैठे। भाजपा का कहना है कि संबंधित मामलों में शिकायतें दिए जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में अब बुधवार को बिलासपुर में प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें