फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नगर परिषद श्री नयना देवी जी की भाजपा के हाथ कमान

विज्ञापन
नगर परिषद श्री नयना देवी जी में विधायक के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
दीपक शर्मा अध्यक्ष और नीना शर्मा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनीं
विज्ञापन

कांग्रेस के दोनों पार्षद बैठक से रहे अनुपस्थित
भाजपा समर्थित पांचों पार्षदों ने सर्वसम्मति से कराया चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद श्री नयना देवी जी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मंगलवार को चुनाव हो गया। नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर नीना शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में नगर परिषद कार्यालय में हुई।
नगर परिषद के सात वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित पांच पार्षद विजयी हुए थे, जबकि कांग्रेस समर्थित दो पार्षदों ने जीत दर्ज की थी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में भाजपा समर्थित सभी पांच पार्षद समय पर उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस के दोनों पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष चुने गए दीपक शर्मा ने पहले ही वार्ड नंबर-1 से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। वहीं वार्ड नंबर-6 से विजयी नीना शर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर भाजपा विधायक रणधीर शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जनता ने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए श्री नयना देवी जी को एक आदर्श धार्मिक एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा और उपाध्यक्ष नीना शर्मा ने नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें