-त्रिलोक जमवाल और पवन ठाकुर के साथ विचार-विमर्श के बाद तय हुई नई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा की बिलासपुर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को कर दी गई। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष निशु देवी ने सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल और भाजपा बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद नई कार्यकारिणी घोषित की।
घोषित टीम में संतोष शर्मा, सुषमा, निशा और रीना को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रेखा ठाकुर और लता चंदेल महामंत्री होंगी। निर्मला, रामप्यारी, बृजबाला, सत्या देवी, माया और निशा को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। निर्मला को कोषाध्यक्ष और सलोचना को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शर्मिला को कार्यालय सचिव तथा कविता मैहता को कार्यालय सह सचिव बनाया गया है।
वहीं शकुंतला को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अंजना, प्रियंका और रजनी को सोशल मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजकुमारी को मीडिया प्रभारी जबकि अचला देवी, पूजा और अंजु शर्मा को मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की मुख्य प्रवक्ता रूमा देवी होंगी, जबकि कमला, राजकुमारी और कमला देवी प्रवक्ता रहेंगी। रीता देवी को आईटी प्रभारी और राधा देवी व रेखा को आईटी सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विमला, राजकुमारी, राधा, रीता, शशिकांता, रीना, अंजना शर्मा, रजनी, सरोज, नीलम, निर्मला, निशा, सरोज, रीना धीमान, राधा, माया, मनसा देवी, पूजा, विमला, रेखा, राजकुमारी, शशिकांता, रेखा कुमारी, वंदना, राजकुमारी, सुलोचना, कमला, कांता, सोनिका और रीता को शामिल किया गया है। निशु देवी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी पार्टी की विचारधारा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी।