फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा नेताओं ने लाइव सुना पीएम मोदी का संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकसित भारत संकल्प यात्रा एक रथ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी : त्रिलोक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सहित पार्टी के लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की बात सुनी।
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक रथ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी है। जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के अद्भुत संकल्प के साथ यह गाड़ी हर गांव, कस्बे और शहर में पहुंच रही है। इसका उद्देश्य मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस यात्रा के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में हर जगह लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जमवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रत्येक शब्द इसके उद्देश्य से खुद ही अवगत करवाता है। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जनधन, किसान सम्मान निधि, आवास, विश्वकर्मा तथा किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाया है। इससे करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जा रहे हैं। पूरे देश को नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता ने भी इसे प्रमाणित भी किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, जिला महामंत्री प्यारेलाल चौधरी, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा व नगर परिषद उपाध्यक्ष कमल गौतम समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें