फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने नौ साल में बदला भारत का नक्शा : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के 10वें दिन झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सलवाड़, जेजवीं पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नौ वर्ष में भारत का नक्शा बदल दिया। इस दौरान पूरे भारतवर्ष का अथाह विकास हुआ है। विभिन्न तरह की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। उन्होंने आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, हर घर नल हर घर जल तथा विभिन्न तरह की योजनाओं के संबंध में विस्तार से उपस्थित लोगों को समझाया। उन्होंने इसके साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की सहायता से बनने वाले बड़े प्रोजेक्ट जैसे पुल, सड़कें एवं पीने के पानी की बड़ी योजनाओं के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय पंचायत के लोग बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोग इन योजनाओं से हुए लाभों की चर्चा कर रहे हैं। सलवाड़ पंचायत में इस कार्यक्रम में 200, जेजवीं पंचायत में 190 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें